हरियाणा सरकार की गलत नीतियों से लाखों युवा बेरोजगार, सीएम सैनी इस्तीफा दें : रणदीप सिंह सुरजेवाला

करनाल, 2 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा को निशाने पर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से इस्तीफा देने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दल चुनाव के शोर में युवाओं को भूल गए हैं।

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा ने बीस लाख से अधिक युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर दी है। 2021 में मनोहर लाल ने ग्रुप सी और ग्रुप डी की भर्तियों के लिए एक योजना बनाई थी। लेकिन, साल 2019 से लेकर 2024 तक हरियाणा में कोई भर्ती नहीं हुई है। एचएसएससी और भाजपा ने कहा था साल में दो बार सीईटी की परीक्षा होगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं, लाखों बच्चे आज भर्ती के इंतजार में है।

उन्होंने कहा कि जो परीक्षा हुए है उसका रिजल्ट खारिज, जो भर्ती हुई वो भी खारिज हो चुकी है। बीजेपी की नीतियों के चलते हरियाणा के लाखों युवा बेरोजगार हैं। उन्होंने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी इस्तीफा दें।

भाजपा पर अपना हमला तेज करते हुए उन्होंने कहा कि ये लोगों को उलझाकर राजनीति करते हैं। सरकार ने हर चीज में हेरा फेरी और धांधली की है। ऐसे कई मामले कोर्ट में हैं। प्रदेश में 47 बार पेपर लीक हुए, चपरासी से लेकर जज तक की परीक्षा के पेपर लीक हुए हैं। सरकार पर करोडों रुपए की रिश्वत का आरोप है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में पहली बार अटैची कांड हुआ, अब तो 9वीं और 10वीं के पेपर भी बिक रहे है, उन्होंने कहा कि भाजपा पेपर बेचने वाली सरकार है, ये सरकार पर्ची-खर्ची वाली है।

–आईएएनएस

पीएसके/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More