प्रियंका चोपड़ा ने यॉट पार्टी का वीडियो किया शेयर, बेटी मालती मैरी संग मस्ती करती आईं नजर

मुंबई, 3 जून (आईएएनएस)। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘द ब्लफ’ की तैयारियों में जुट गई हैं। उन्होंने सोमवार सुबह अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले एक यॉट पार्टी का वीडियो शेयर किया। इस क्लिप में उनकी बेटी मालती मैरी जोनस भी नजर आ रही हैं।

वीडियो में प्रियंका सफेद शॉर्ट्स और क्रॉप टॉप में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और अपनी बेटी मालती के साथ मस्ती करती दिख रही हैं।

‘द ब्लफ’ की टीम भी पार्टी का हिस्सा है।

रील शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा : “जब मैं कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करती हूं, तो मेरे लिए यह जानना बहुत जरूरी होता है कि इसे बनाने के लिए जो लोग साथ आते हैं, वे बेहतरीन हैं। हम अपने परिवारों और घरों से दूर, एक साथ बहुत समय बिताते हैं, उस आर्ट के बारे में ही सोचते हैं, उसे जीते हैं, जिसके लिए हम कंट्रीब्यूट कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे लिखा, ”यह बहुत आसान हो जाता है जब आपके आस-पास के सभी लोग डेडिकेशन और उत्साह से भरे होते हैं। यहां नई शुरुआत है। फ्रैंक ई फ्लावर्स, द रुसो ब्रदर्स और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज को अविश्वसनीय लोगों को एक साथ लाने के लिए धन्यवाद। ऑस्ट्रेलिया में अगले तीन महीनों का बेसब्री से इंतजार है।”

‘द ब्लफ’ फ्रैंक ई. फ्लावर्स द्वारा निर्देशित फिल्म है। यह 19वीं सदी की एक कैरेबियाई महिला समुद्री डाकू की कहानी पर आधारित है, जो अपने परिवार की रक्षा के लिए एक सफर पर निकलती है, लेकिन उसके पिछले पाप उसका पीछा नहीं छोड़ते। फिल्म में प्रियंका उसी समुद्री डाकू का किरदार निभा रही हैं।

प्रियंका ने रविवार को इंस्टाग्राम पर फिल्म की स्क्रिप्ट की एक झलक भी शेयर की, जिसका कैप्शन था: “इट बिगिन्स…”

एक्ट्रेस की फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ भी जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसमें जॉन सीना और इदरीस एल्बा लीड रोल में हैं।

–आईएएनएस

पीके/एकेजे

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More