टेंडर कमीशन मामला: ग्रामीण विकास के पूर्व सचिव मनीष रंजन से ईडी की पूछताछ शुरु

रांची: ग्रामीण विकास विभाग में टेंडर कमीशन मामले में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. 28 मई को करीबन 9 घंटों की लम्बी पूछताछ के बाद आज ईडी कार्यालाय में एक बार फिर से ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व सचिव मनीष रंजन के साथ ईडी की पूछताछ शुरु हो चुकी है. 

यहां ध्य़ान रहे कि 28 मई को मनीष रंजन को पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के सामने बैठा कर पूछताछ की गयी थी, दावा किया जाता है कि इस पूछताछ में ना तो आमलगीर आमल और ना ही पूर्व सचिव मनीष रंजन ही ईडी के सवालों का संतोषजनक जवाब दे सकें. जिसके बाद ईडी ने मनीष रंजन से उनकी आय के तमाम स्श्रोत और निवेश की पूरी जानकारी के साथ आज बुलाया था. खबर यह भी है कि आज की पूछताछ के लिए ईडी की ओर विशेष प्रश्नावली तैयार किया गया है, जिसका जवाब मनीष रंजन को देना होगा.

इसके साथ ही इस बात की भी चर्चा तेज है कि जल्द ही ईडी इस मामले में ग्रामीण विकास विभाग के दो अन्य पूर्व सचिवों को भी समन जारी कर सकती है.  इस मामले की शुरुआत ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर के सरकारी आप्त सचिव संजीव लाल के सहायक जहांगीर आलम के आवास पर छापेमारी के साथ हुई थी, जहां से ईडी ने करीबन 32 करोड़ कैश बरामद किया, जिसके बाद ईडी ने संजीव लाल और जहांगीर आलम को गिरप्तार किया, बाद में इस मामले में दूसरी गिरफ्तारी मंत्री आलमगीर आलम की हुई,और अब मनीष रंजन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. 

लेखक के बारे में

By Devendra Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More