मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर की क्रिप्टिक पोस्ट शेयर

मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्रिप्टिक (हिडेन) पोस्ट शेयर की।

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इसमें एक व्हाइटबोर्ड पर क्रिप्टिक मैसेज लिखा हुआ है। उसमें लिखा है, “जब वे कहें कि आप ऐसा नहीं कर सकते, तो इसे दो बार करें और फोटो लें।”

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक मैसेज शेयर किया था। इसके एक दिन बार रविवार को एक्ट्रेस ने यह मैसेज पोस्ट किया है।

अर्जुन कपूर ने अपने मैसेज में कहा था, “हमारे पास जीवन में दो विकल्प हैं। हम अपने अतीत के कैदी हो सकते हैं या भविष्य की संभावनाओं की खोज कर सकते हैं।”

मलाइका और अर्जुन ने साल 2018 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल तौर से स्वीकार किया था, लेकिन अब उनके अलग होने की खबरें आ रही हैं।

–आईएएनएस

एफजेड/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More