झारखंड में तीन दिनों में लू से 60 लोगों की मौत, पलामू और गढ़वा में अभी भी गर्मी से राहत नहीं

रांची: झारखंड के अधिकतर जिलों को इस भीषण गर्मी से राहत मिली है,लेकिन पलामू और गढ़वा को अभी भी लू से राहत नहीं मिल पा रही है . बता दें कि 3 दिनों में लू से 60 लोगों की मौत हो गई है. प्रमंडल को अभी गर्मी से राहत नहीं मिली है. मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में मौसम बदल रहा है. पलामू और गढ़वा को छोड़ कर अन्य जिलों में तापमान में गिरावट आई है. बावजूद दोनों जिलों में उष्ण लहर (HEAT WAVE) चल रही है. पलामू में लू से 24 घंटो में 10 लोंगो कि मौत हो गई है.
वज्रपात भी ले रहा लोगों की जान
चतरा के हंटरगंज थाना क्षेत्र के डुमरीकला पंचायत के देवरिया गांव में शनिवार की शाम वज्रपात से विलेश यादव और मीना देवी की मौत हो गई। वहीं समुंद्री देवी बेहोश हो गईं। लातेहार के तोरार गांव में वज्रपात से मालहन के जावाखांड निवासी मोनिका की मौत हो गई। इचाक के मंगुरा गांव निवासी जागेश्वर प्रसाद मेहता ,पतरातू के पाल परगढ़ा निवासी लालजी और जोबो निवासी दीपिका कुमारी की वज्रपात से मौत हो गई.
