एग्जिट पोल में उत्तराखंड में भाजपा की जीत व कांग्रेस की हार का अनुमान

देहरादून, 1 जून (आईएएनएस)। भारत के लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व लोकसभा चुनाव 2024 का शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से समापन हो गया। इसके बाद टीवी चैनलों और सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किया। इसमें एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है।

उत्तराखंड की सभी पांचों लोकसभा सीटों पर 2014 और 2019 की ही तरह एक बार फिर बीजेपी काबिज होने जा रही है। कांग्रेस के खाते में एक बार फिर हार आती दिख रही है। वहीं, एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, हम एग्जिट पोल का सम्मान करते हैं। आज सिद्ध हो गया कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की नीति पर जनता ने अपनी मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा 370 और एनडीए 400 पार का जो नारा था, वो सार्थक सिद्ध हो रहा है और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचंड बहुमत के साथ फिर से प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर एग्जिट पोल पर कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि, एग्जिट पोल, प्रीपोल सर्वे का रिपीटेशन है, जबकि इस समय परिवर्तन की बयार चल रही है। ढाई महीने में बहुत कुछ बदला है। लोगों के मन में ये बदलाव भाजपा के 400 के पार के दावे के बाद आया है। आशंकित लोगों ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया।

उन्होंने कहा, कुछ सामाजिक न्याय की शक्तियां और परिवर्तनवादी शक्तियां इस चुनाव में एकजुट हुईं। और मैं समझता हूं कि ये एकजुटता परिवर्तन लाएगी और इंडिया जीतेगा। वहीं उन्होंने हरिद्वार लोकसभा सीट के लिए कहा कि यहां की जनता ने वीरेन्द्र रावत को भरपूर समर्थन दिया। फिलहाल जीत कांग्रेस की होंगी। वीरेन्द्र रावत की होगी।

–आईएएनएस

स्मिता/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More