इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल में एनडीए की बड़ी जीत का अनुमान

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव थमने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए है। इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल के मुताबिक 543 लोकसभा सीटों में से एनडीए को 371 से 401 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं इंडिया गठबंधन को 109 से 139 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 28 से 38 सीटें जा सकती हैं।

राज्यवार एग्जिट पोल में आंध्र प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों पर एनडीए को बड़ी बढ़त मिलते हुए दिखाया गया है। अनुमान के मुताबिक एनडीए 25 सीटें जीत सकती है। वहीं वाईएसआर कांग्रेस पार्टी को 3 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस पार्टी का खाता भी नहीं खुल रहा है। आंकड़ों के मुताबिक टीडीपी को 13 से 15, भाजपा को 4 से 6, जनसेना को दो सीटें मिलने का अनुमान है।

तेलंगाना में भाजपा को बड़ी बढ़त बनाते हुए दिखाया गया है। भाजपा 8-10 सीटें जीत सकती है। वहीं कांग्रेस को 6-8 सीट मिलने का अनुमान है। बीआरएस और एमआईएम एक-एक सीट पर सिमट सकती हैं।

केरल की 20 लोकसभा सीटों के एग्जिट पोल में यूडीएफ को ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं। इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल के मुताबिक यूडीएफ को 13 से 15 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं भाजपा को 1-3 सीट मिल सकती है, जबकि एलडीएफ के खाते में 3 से 5 सीट आ सकती है।

तमिलनाडु में 39 लोकसभा सीटें हैं। इनमें से डीएमके को 16-18 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, कांग्रेस को इस बार 6-8 सीट मिलने के आसार हैं। भाजपा को 5 से 7 सीटें मिल सकती हैं। एआईएडीएमके को 0-1 सीट मिलती नजर आ रही है। वहीं, अन्य के खातों में 8-10 सीटें जाती दिख रही हैं।

एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक पुदुच्चेरी की एकमात्र लोकसभा सीट भाजपा के खाते में जाती हुई दिख रही है।

सीएनएक्स एग्जिट पोल के मुताबिक कर्नाटक की 28 संसदीय सीटों में से भाजपा को 18 से 22 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस को 4 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं भाजपा की साझेदार जेडीएस को एक से तीन सीट मिल सकती है।

छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से भाजपा 10-11 सीटें जीत सकती है। वहीं कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने की संभावना जताई गई है। छत्तीसगढ़ से सटे मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से भाजपा को 28-29 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। वहीं, कांग्रेस को सिर्फ एक सीट पर बढ़त दिखाया गया है।

एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से भाजपा को 21 से 23 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस की झोली में 2 से 4 सीट जा सकती है। ओडिशा की 21 सीटों के रुझान में भाजपा को 15-17, बीजेडी को 4-6 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने का अनुमान है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात की 26 सीटों पर भाजपा को क्लीन स्वीप करते हुए दिखाया गया है। भाजपा के खाते में सभी 26 सीटें जा सकती हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का खाता खुलने की उम्मीद नहीं है।

वहीं, दिल्ली की सात सीटों में से बीजेपी को 6 से 7 सीटें, आम आदमी पार्टी को 0, कांग्रेस को 0-1 सीटें मिलते हुए दिखाया गया है। आंकड़ों के मुताबिक पंजाब की 13 सीटों में से भाजपा को 2 से 3 और शिरोमणि अकाली दल को 1 से 3 सीट पर बढ़त दिखाया गया है। इसके साथ आम आदमी पार्टी को 2 से 4 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। कांग्रेस पार्टी 4 से 6 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है।

एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक हरियाणा की 10 सीटों में से भाजपा 6 से 8 सीट जीत सकती है, जबकि कांग्रेस को 2 से 4 सीट मिल सकती है। वहीं आप और अन्य का खाता नहीं खुलते हुए दिखाया गया है।

झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर भाजपा की बढ़त को दिखाया गया है। आंकड़ों के मुताबिक भाजपा को 10 से 12 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं जेएमएम को 1-3 सीट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कांग्रेस का खाता खुलता नजर नहीं आ रहा है। वहीं, आजसू के खाते में एक सीट आ सकती है।

हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा सीट में से भाजपा को 3 से 4 जबकि कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की 6 सीटों में से भाजपा के खाते में 2 से 3, जम्मू एंड कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस को 3, जबकि कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने का अनुमान है। जबकि अन्य को एक भी सीट नहीं मिलने का अनुमान है।

जम्‍मू एवं कश्‍मीर, लद्दाख के अलावा केंद्रशासित प्रदेशों की 5 सीटों में से भाजपा को 4 और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है।

असम में भाजपा को बंपर जीत मिलने का अनुमान जताया गया है। राज्य की 14 लोकसभा सीटों में से भाजपा को 9 से 10, कांग्रेस को 1 से 2, एआईयूडीएफ को 1 और अन्य के खाते में 1 से 2 दो सीटें जाती हुई नजर आ रही हैं।

नॉर्थ ईस्ट की 11 सीटों में से भाजपा को 4-6, एनडीए के सहयोगी दल को 1 से 3, कांग्रेस को 1 से 3 मिलने का अनुमान है। जबकि अन्य के खाते में 1 से 3 सीट जा सकती है।

पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में से भाजपा को 22 से 26, टीएमसी को 14-18, कांग्रेस को 1-2 और लेफ्ट को 0 सीट मिलते हुए दिखाया गया है। वहीं, महाराष्ट्र में भाजपा को 18 से 22 सीटें मिलने का अनुमान है। शिवसेना (शिंदे) को 5 से 7, एनसीपी (अजित) गुट को 1-3, शिवसेना (यूबीटी) को 9-13, एनसीपी (शरद) खेमे को 4 से 5, कांग्रेस को 4 से 6 सीटें मिल सकती हैं। वहीं गोवा की दोनों सीटें बीजेपी के खाते में जाती दिखाई दे रही हैं।

उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर भाजपा को क्लीन स्वीप करते हुए दिखाया गया है, जबकि कांग्रेस का खाता नहीं खुल रहा है। बिहार की 40 सीटों में से बीजेपी को 17, जेडीयू को 11 से 13, आरजेडी को 3 से 5 और कांग्रेस को 2 सीट मिल रही है।

उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर भाजपा को भारी बढ़त है। एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक भाजपा 62 से 68, अपना दल 2, आरएलडी, 2, सुभासपा 0, सपा 10 से 16, बसपा 0 और कांग्रेस 1 से 3 सीट जीत सकती है।

–आईएएनएस

एकेएस/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More