कोडरमा: निर्माणाधीन जल मीनार गिरा, गुणवत्ता की खुली पोल

कोडरमा: जिले के मरकच्चो प्रखंड के नवलशाही थाना क्षेत्र के कुण्डीधनवार पंचायत अंतर्गत निमाडीह में निर्माणाधीन जलमीनार शनिवार दोपहर को आये आंधी और बारिश में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया. जानकारी अनुसार लगभग एक लाख लीटर की क्षमता वाले इस जलमीनार का निर्माण कार्य जल नल योजना के तहत किया जा रहा था. निर्माण कार्य ए केजी कंस्ट्रकशन कंपनी रांची द्वारा कराया जा रहा था.
नीमाडीह में लगभग एक लाख लीटर के जल क्षमता वाले इस निर्माणाधीन जलमीनार ने पहली बारिश व आंधी ने कार्य की गुणवत्ता व विभाग की पोल खोल कर दी. शनिवार दूसरे पहर को आये आंधी बारिश में लगभग चौबीस मीटर ऊंचाई के पीलर के साथ उक्त निर्माणाधीन जलमीनार ढह गया. आंधी बारिश आने के कारण वहां मजदूर नहीं थे अन्यथा बड़ी घटना घट सकती थी.
