शी चिनफिंग ने ग्रामीण सड़कों के निर्माण को बेहतर बनाने पर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए

बीजिंग, 29 मई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हाल ही में ‘चार श्रेष्ठताओं वाली ग्रामीण सड़कों’ के निर्माण को और बेहतर बनाने पर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।

उन्होंने कहा कि हाल के कई वर्षों में, चीन के परिवहन मंत्रालय और अन्य संबंधित विभागों और विभिन्न क्षेत्रों ने सीपीसी केंद्रीय समिति के निर्णयों और व्यवस्थाओं को ईमानदारी से लागू किया है। ‘चार श्रेष्ठताओं वाली ग्रामीण सड़कों’ के निर्माण में उल्लेखनीय उलब्धियां हासिल हुईं। किसानों में लाभ, खुशी और सुरक्षा की भावना लगातार बढ़ रही है।

शी चिनफिंग ने बल देकर कहा कि नए युग और नई यात्रा में, हमें नीतियों और विनियमों को और बेहतर बनाने तथा शासन क्षमताओं में सुधार के प्रयास जारी रखना चाहिए। हमें ‘चार श्रेष्ठताओं वाली ग्रामीण सड़कों’ के उच्च-गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देना जारी रखना चाहिए और किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों की आम समृद्धि को बढ़ावा देने, व्यापक ग्रामीण पुनरुद्धार को बढ़ावा देने, कृषि और ग्रामीण आधुनिकीकरण की गति में तेजी लाने और चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए मजबूत सेवा गारंटी प्रदान करनी चाहिए।

गौरतलब है कि 2024 में ‘चार श्रेष्ठताओं वाली ग्रामीण सड़कों’ के उच्च-गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देने के लिए एक ऑन-साइट बैठक चीन के चच्यांग प्रांत के शाओक्सिंग शहर में आयोजित की गई थी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More