कोडरमा का पारा पहुंचा 43 डिग्री, आसमान से बरसती गर्मी में झुलसती जिंदगी

koDERMAकोडरमा: कोडरमा जिले के विख्यात शहर झुमरी तिलैया शहर, कोडरमा बाजार, जिला मुख्यालय, डोमचांच बाजार, चंदवारा मुख्य बाजार इलाका, मरकच्चो समेत आसपास के ग्रामीण हलकों में तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। मंगलवार दोपहर के 2 बजे तक सडकों पर सन्नाटा पसरा है। पारा 43 डिग्री पहुंच चुका है। लोगों की आवाजाही कम दिख रही है।

बाजार में ग्राहकों की भीड़ नहीं दिख रही है। कई दुकानदारों की मानें तो बेहिसाब गर्मी से आम जीवन तो प्रभावित हुआ ही है। व्यापार पर इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है। फुटकर विक्रेताओं की फजीहत ज्यादा हो रही है। गर्मी के कड़े मिजाज ने लोगों का जीना ही मुश्किल कर रखा है। शहर में अनियमित पानी आपूर्ति से लोगों की मुश्किलात ज्यादा बढ चुकी है।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More