मुंबई : धारावी की झुग्गी बस्ती में लगी आग, 6 लोग घायल

मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। मुंबई के धारावी में मंगलवार को एक झुग्गी झोपड़ी में भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम छह लोग घायल हो गए। इसकी जानकारी बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) आपदा नियंत्रण अधिकारियों ने दी।

आग सुबह 3.50 बजे के आसपास लगी। इस वक्त अशोक मिल्स कंपाउंड में इमारत में रहने वाले लोग गहरी नींद में सो रहे थे।

आग ग्राउंड-प्लस-3 और ग्राउंड-प्लस-4 मंजिला कमर्शियल स्ट्रक्चर में आग गारमेंट स्टॉक, कुछ मशीनरी और ऑफिस रिकॉर्ड तक ही सीमित रही।

मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घायल पीड़ितों को पास के बीएमसी के सायन अस्पताल ले जाया गया। घायलों की पहचान 26 वर्षीय सलमान खान, 25 वर्षीय मनोज, 22 वर्षीय अमजद, 28 वर्षीय सलाउद्दीन और 26 वर्षीय सैदुल रहमान के रूप में हुई है।

एक पीड़ित 26 वर्षीय रफीक अहमद, जिसके हाथ में कुछ चोटें आई थीं, का इलाज करने के बाद छुट्टी दे दी गई।

फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More