सीजेआई चंद्रचूड़ ने दिल्ली में मतदान किया, लोगों से नागरिक कर्तव्य पूरा करने की अपील की

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। भारत के प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने शनिवार को अपनी पत्‍नी कल्पना दास के साथ राष्ट्रीय राजधानी में अपना वोट डाला, जहां लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान हुआ।

वोटिंग के बाद सीजेआई ने कहा, ”आज वोट देकर मैंने देश के नागरिक के तौर पर अपना कर्तव्य पूरा किया है।”

उन्होंने इस नागरिक जिम्मेदारी के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “मैंने पहले भी कहा था कि यह हर नागरिक की एक बड़ी जिम्मेदारी है।”

इससे पहले, सीजेआई ने नागरिकों से आम चुनाव में मतदान करने का अवसर न चूकने का आग्रह करते हुए कहा कि यह संवैधानिक लोकतंत्र में “सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्यों” में से एक है।

–आईएएनएस

एसजीके/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More