प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस की फोटो की शेयर, टक्सीडो सूट पहने आए नजर

मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने पति और अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनस की इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इस फोटो में वह टक्सीडो सूट पहने नजर आ रहे हैं।

फोटो में निक ने वाइट ब्लेजर के साथ क्रिप्स वाइट शर्ट, ब्लैक पैंट पहनी हुई है। साथ ही उन्होंने अपने लुक को बो टाई के साथ पूरा किया।

एक्ट्रेस ने तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “व्यू इन माई हेड।”

प्रियंका ने इससे पहले अपने बेडरूम से एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उनकी बेटी मालती बालकनी में खेलती नजर आ रही हैं।

हाल ही में प्रियंका ने निक के परफॉर्मेंस की एक वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें वह अपने हिट नंबर ‘जेलस’ पर परफॉर्म कर रहे थे।

वह कान में एनुअल एचआईवी-एड्स चैरिटी डिनर में परफॉर्मेंस दे रहे थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, प्रियंका ने हाल ही में जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ अपनी एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘हेड ऑफ स्टेट’ की शूटिंग पूरी की।

‘हेड ऑफ स्टेट’ का निर्देशन इल्या नैशुलर ने किया है। वह इससे पहले ‘हार्डकोर हेनरी’ और ‘नो बडी’ जैसी फिल्में बना चुके हैं।

–आईएएनएस

पीके/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More