डीएसए ए डिवीजन लीग : कॉलेजियंस और शक्ति एफसी की जीत

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। डीएसए के ए डिवीजन लीग मुकाबले में शुक्रवार को यहां नेहरू स्टेडियम मैदान पर कॉलेजियंस एफसी ने फ्रंटियर एफसी को प्लेयर ऑफ द मैच शिवी बैंकी के शानदार गोल से परास्त कर दूसरी जीत दर्ज की। अन्य मैचों में शक्ति एफसी ने शिमला यंग को 2- 0 से परास्त किया तो बंगा दर्शन ने हॉप्स के साथ 2 – 2 से ड्रा खेल कर अंक बांट लिए। विनोद नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पर खेले गए सीनियर डिवीजन मुकाबलों में गढ़वाल डायमंड और उत्तराखण्ड तथा सिटी और जगुआर बराबर रहे।

शक्ति क्लब की शिमला यंग पर जीत का आकर्षण मैन ऑफ द मैच सार्थक का दमदार खेल रहा। विजेता के लिए हिमांशु और किशन ने गोल जमाए।

बंगा दर्शन फुटबाल एसोसिएशन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच शोभित भंडारी और आशू ने गोल किए। हॉप्स के गोल आयुष और लालनुपुईया के नाम रहे।

सीनियर डिवीजन के रेलिगेशन मुकाबलों में खेली चारों टीमों के खेल में गंभीरता की कमी साफ नजर आई। खबर यह भी है कि नतीजा कुछ भी रहे कोई भी क्लब रेलिगेट नहीं होगा। पांचवीं टीम दिल्ली टाइगर ने पहले ही नाम वापस ले लिया है। गढ़वाल डायमंड और उत्तराखण्ड का मुकाबला गोल शून्य रहा तो जगुआर और सिटी ने भी गोलरहित ड्रा खेलकर खेल कर अंक बांट लिए।

–आईएएनएस

आरआर/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More