कोडरमा: जोरदार बारिश से खेत खलिहान में भरा पानी 

कोडरमा: सतगावां प्रखंड गुरुवार को सुबह एकाएक मौसम मिजाज बदला एकाएक हुई जोरदार बारिश के कारण खेत खलिहानों में पानी भर गया है। आसमान पर काले बदल छाये और बूंदाबांदी के बाद जोरदार बारिश होना शुरू हो गया। लगभग 6 घंटे तक लगातार मूसलाधार बारिश होते रहे बारिश से क्षेत्र के खेत खलिहान में लबालब पानी भर गया।

 

साथ ही सकरी नदी घाघरा, तमोरिया आदि नदियों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। नदियों में पानी भर गया। एक ओर जहां चिलचिलाती गर्मी से लोग परेशान थे जहां हुई जोरदार बारिश से लोगों को राहत मिली है। तेज गर्जन के साथ मूसलाधार बारिश से जहां एक और लोगों को राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर किसानों को यह बारिश नुकसान पहुंचा है। जेठुआ सब्जी लगे खेतो  डूब जाने से सब्जी  के खेती नष्ट होने की संभावना जताई जा रही है।

 

एक दिन पूर्व से ही तापमान 40 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया लेकिन जोरदार बारिश से तापमान में गिरावट आई। साथ ही चापाकल कुआं में लेयर आ जाने से जगह-जगह हो रहे सुखे की समस्या से फिलहाल नजात मिला है। इस जोरदार बारिश के कारण प्रखंड क्षेत्र में कई घंटे बिजली बाधित रही।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More