दिल्ली के संगम विहार में एक घर में लगी आग, एक की मौत

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक घर में आग लग गई। घर से 50 वर्षीय एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिला है।

मृतक की पहचान लईक अहमद के रूप में हुई है। वह संगम विहार इलाके में बुध बाजार का रहने वाला था।

पुलिस ने बताया कि रात लगभग 12:35 बजे एक घर में आग लगने और एक सिलेंडर में विस्फोट के बारे में कॉल मिली थी। इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग बुझने के बाद लईक अहमद का जला हुआ शव मिला। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि वह शराबी और मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति था।

लईक अहमद का 21 साल का बेटा नोएडा में काम करता है। घटना के समय वह अपने काम पर था। लईक ने अपनी पत्नी को उसके लिए गुटका लाने के लिए भेजा था। जब वह वापस लौटी तो उसने आग देखी और शोर मचाया।

अधिकारी ने आगे बताया कि अपराध टीम को मौके पर बुलाया गया और शव को अस्पताल भेज दिया गया।

–आईएएनएस

एफजेड/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More