कोडरमा: प्रत्याशियों का फैसला अब 4 जून को, गिरिडीह के वज्रगृह में सभी ईवीएम हुए सील

कोडरमा: मतदान के बाद कोडरमा लोकसभा के प्रत्याशियों का किस्मत ईवीएम में कैद हो गया। दूसरे दिन मंगलवार को कोडरमा लोकसभा के 2552 मतदान केंद्र के ईवीएम देर रात तक गिरिडीह जिला मुख्यालय के बाजार समिति के वज्रगृह पहुंचा। सारे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के मौजूदगी में सील किया गया। 

इस दौरान भाकपा माले के राजेश यादव, राजेश सिन्हा, भाजपा के गिरिडीह जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय सिंह, कांग्रेस के नेता बज्रगृह में मौजूद थे। अलग अलग राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के मौजूदगी में ईवीएम को 4 जून तक के लिए सील किया गया। इसके साथ ही 4 जून को ही कोडरमा और के प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला होगा।

इस दौरान डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी दीपक कुमार शर्मा समेत कई अधिकारी भी मौजूद थे। डीसी ने कहा की सारे ईवीएम सुरक्षित आ चुके है। और देर रात तक मतदान का प्रतिशत 61 फीसदी के करीब ही रहा। जबकि पूरा वज्रगृह अर्धसैनिक बलों के निगरानी में रखा गया है। सीआरपीएफ जवानों को यहां तैनात किया गया है।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More