कोडरमा: समय के साथ- साथ बढ़ता रहा मतदान प्रतिशत, 61 प्रतिशत से अधिक मतदान  

 

कोडरमा : लोकतंत्र के महापर्व को लेकर झारखंड के कोडरमा सीट पर बड़ी संख्या में लोगों के  जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। यहां समय के साथ मतदान प्रतिशत बढ़ता रहा। पहले 2 घंटे में यानि 9 बजे तक लगभग 12 प्रतिशत मतदान हुआ था। उस समय तक कोडरमा विधानसभा में 12.56 प्रतिशत, बरकट्ठा विधान सभा 13.5 प्रतिशत, धनवार विधान सभा में 11.2 प्रतिशत, बगोदर विधानसभा क्षेत्र में 12.38 प्रतिशत, जमुआ विधान सभा क्षेत्र में 11.25 प्रतिशत, गांडेय विधानसभा क्षेत्र में 10.37 प्रतिशत मतदान हुए थे। 

दिन के 11 बजे तक कुल मिलाकर 26.95 प्रतिशत जबकि 1 बजे दिन तक 42.7 प्रतिशत मतदान हुए थे। कोडरमा विधानसभा क्षेत्र में दोपहर 3 बजे तक 55.67 प्रतिशत मतदान हुए हैं। 

बरकट्ठा विधान सभा 52.31 प्रतिशत, धनवार विधान सभा में 53.36 प्रतिशत, बगोदर विधानसभा क्षेत्र में 56.81 प्रतिशत, जमुआ विधान सभा क्षेत्र में 52.89 प्रतिशत, गांडेय विधानसभा क्षेत्र में 53.82 प्रतिशत हुए हैं। कोडरमा में कुल 70 प्रतिशत दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान किये। वहीं 5 बजे की खबर के अनुसार कुल मतदान लगभग 61 प्रतिशत रहा हालांकि अंतिम मतदान की रिपोर्ट आने पर मतदान प्रतिशत और बढ़ने की संभावना है।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More