सोनम कपूर ने शेयर किया सिंपल मेकअप रूटीन

मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने सिंपल मेकअप रूटीन की एक झलक शेयर की है।

सोनम ने इंस्टाग्राम पर अपने “गेट रेडी विद मी” वीडियो के स्टेप्स दिखाए।

क्लिप में, वह अपने फेस को मसाज करने के बाद मॉइस्चराइजर से मेकअप की शुरुआत करती हैं, फिर सीरम और प्राइमर का यूज करती हैं।

इसके बाद, सोनम थोड़ा सा फाउंडेशन और कंसीलर लगाती हैं और अपनी आंखों के नीचे लूज पाउडर से मेकअप करती हैं।

फिर एक्ट्रेस अपने आईलिड और आइब्रो को सेट करती हैं, और थोड़ा ब्लश और हाइलाइटर लगाती हैं। मस्कारा लगाने से पहले वह अपनी पलकों को कर्ल करती हैं।

इसके बाद वह न्यूड-टोन्ड लिप कलर से मेकअप को पूरा करती हैं।

कैप्शन में सोनम ने लिखा: “मैं तैयार हो रही हूं! नैरेशन और मीटिंग के लिए यह मेरा सिंपल रूटीन है। प्रोडक्ट्स देखें और नीचे कमेंट करें।”

एक्ट्रेस ने “गुड क्वालिटी प्रोडक्ट्स” के लिए सुझाव भी मांगे।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More