चुनाव के रंग : शादी की रस्में बीच में छोड़ मतदान करने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन

जालौन, 20 मई (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान के तहत 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 49 सीटों पर वोटिंग जारी है। महाराष्ट्र की 13, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 7, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, ओडिशा की पांच और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की एक-एक सीट पर वोट डाले जा रहे हैं।

मतदान केंद्रों में लगीं लंबी कतारें लोगों के उत्साह को बयां कर रही हैं।

इस बीच, उत्तर प्रदेश के जालौन से एक दिल खुश करने देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां एक युवक-युवती शादी की रस्में संपन्न करने से पहले मतदान करने पहुंचे।

युवती ने कहा, “मेरा वोट राम के नाम है।“

युवक ने कहा, “मतदान करना हमारा पहला कर्तव्य है। मतदान करने के बाद ही अपनी शादी से जुड़ी सभी रस्मों को पूरा करेंगे।“

उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान जारी है। इसमें रायबरेली, अमेठी और लखनऊ के अलावा मोहनलालगंज, हमीरपुर, जालौन, झांसी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, फैजाबाद, बाराबंकी, कैसरगंज और गोंडा शामिल हैं।

इनसें कई अहम सीटें शामिल हैं। रायबरेली से कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। अमेठी से बीजेपी की स्मृति ईरानी अपना दांव आजमा रही हैं।

–आईएएनएस

एसएचके/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More