कोहली की ऊर्जा से टीम को मिलता है जोश: पाटीदार

बेंगलुरु, 19 मई (आईएएनएस)। आरसीबी ने सीएसके को हराकर आईपीएल 2024 प्लेऑफ में अंतिम स्थान हासिल किया। टीम की इस बड़ी जीत के बाद दाएं हाथ के बल्लेबाज रजत पाटीदार ने विराट कोहली की टीम स्पिरिट की सराहना की है।

विराट कोहली ने एक बार फिर बल्लेबाजी विभाग की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली और 47 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 54 रन बनाए, इसके बाद रजत पाटीदार (41) और कैमरून ग्रीन (38) की शानदार पारियों ने टीम को 218/5 पर पहुंचा दिया।

पाटीदार ने जियोसिनेमा को बताया, “वह (विराट कोहली) स्थिति की परवाह किए बिना मैदान पर सभी के लिए ऊर्जा पैदा करते हैं। वह शानदार माहौल बनाए रखते हैं और हर खिलाड़ी उन्हें देखता है और अधिक सीखता है।”

अभियान की शुरुआत में आरसीबी की प्लेऑफ की राह में बड़ी रुकावटें आईं क्योंकि उन्होंने आठ मैचों में से केवल एक मैच जीता था।

उसके बाद बेंगलुरु स्थित फ्रेंचाइजी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार छह मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष चार में जगह बनाई।

आरसीबी के इस विश्वास पर कि वे सीजन की धीमी शुरुआत से उबर सकते हैं। पाटीदार ने कहा, “हमें विश्वास था कि हम अंक तालिका को बदल सकते हैं। ऐसा पहले भी हुआ है और आरसीबी ने पहले भी ऐसा किया। हमारे आसपास उदाहरण और अनुभवी खिलाड़ी थे।इसलिए यह एक बेहतरीन माहौल था। हर किसी को विश्वास था कि हम इसे बदल सकते हैं।”

अपने प्रदर्शन और आरसीबी के वरिष्ठ खिलाड़ियों के समर्थन के बारे में बात करते हुए पाटीदार ने कहा, “मेरी भूमिका स्पष्ट थी और मैं बस इसे अच्छी तरह निभाने की कोशिश कर रहा था। हमारी टीम में डीकेे, विराट, फाफ और ग्रीन जैसे कई अनुभवी खिलाड़ी हैं। मुझे उनसे जो चीजें सीखने का मौका मिला है, उससे मुझे अपने खेल को बेहतर करने में बहुत मदद मिली है।”

–आईएएनएस

एएमजे/आरआर

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More