पीएम मोदी और ओपी धनखड़ के बीच गुफ्तगू से बढ़ी हरियाणा की सियासी तपिश

सोनीपत, 19 मई (आईएएनएस)। हरियाणा के गोहाना में रैली में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपसी गुफ्तगू को लेकर सियासी चर्चाओं का दौर जारी है। इस रैली में मंच पर धनखड़ और पीएम मोदी लंबे समय तक एक-दूसरे से बात करते रहे।

हुआ यूं कि पीएम मोदी की एक तरफ सीएम नायब सिंह सैनी बैठे थे तो दूसरी तरफ सोनीपत से प्रत्याशी मोहन लाल बड़ौली की कुर्सी थी। मोहन के साथ ही धनखड़ की कुर्सी थी। नायब सैनी बोलने के लिए माइक पर गए तो उनकी कुर्सी पर धनखड़ आ बैठे। इसके बाद धनखड़ और पीएम मोदी एक-दूसरे से बात करते देखे गए। जितनी देर तक सीएम नायब सिंह सैनी का संबोधन हुआ, उतनी देर दोनों आपस में बात करते हुए नजर आए।

सियासी गलियारों में चर्चा रही कि पीएम मोदी इस दौरान अपने पुराने दोस्त ओमप्रकाश धनखड़ से हरियाणा की ताजा राजनीतिक हालात पर चर्चा कर रहे थे।

ऐसी संभावना जताई जा रही है कि पीएम मोदी ने हरियाणा की सभी दस सीटों के साथ ही दिल्ली की सातों सीटों का धनखड़ से फीडबैक लिया। धनखड़ दिल्ली के चुनाव प्रभारी भी रहे हैं।

–आईएएनएस

एकेएस/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More