झारखंड के जमशेदपुर में पीएम मोदी की हुंकार, लोगों ने एक बार फिर मोदी सरकार बनाने की जताई इच्छा

जमशेदपुर, 19 मई (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को चुनाव प्रचार करने झारखंड के जमशेदपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष को निशाने पर लिया और जनता से भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

पीएम मोदी की सभा में शामिल होने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान लोगों ने मोदी सरकार की तारीफ की और एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाने की बात कही।

कार्यक्रम में शामिल होने आईं डॉ. प्रियंका पांडे ने बताया कि पीएम मोदी का 10 साल का कार्यकाल बहुत अच्छा रहा है, हम एक बार फिर मोदी सरकार चाहते हैं। देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अब भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। पीएम मोदी महिलाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं।

एक अन्य महिला ने कहा कि पीएम मोदी की गारंटी 100 परसेंट की गारंटी है।

सरिता ने कहा कि पीएम मोदी का 10 साल का कार्यकाल बहुत ही अच्छा रहा है और हम चाहते हैं कि आगे भी मोदी सरकार रहे। पीएम मोदी के कार्यकाल में विकास को नई गति मिली है, इस सरकार के कार्यकाल में सड़क की व्यवस्था पहले से और बेहतर हुई है। पीएम मोदी को चुनौती देने के लिए विपक्ष में कोई नेता ही नहीं है।

जमशेदपुर निवासी सुनील ने कहा कि देश में एक बार फिर पीएम मोदी की सरकार बनानी चाहिए। मोदी सरकार के कार्यकाल में बहुत ही बेहतर काम हो रहे हैं। पूरे विश्व में पीएम मोदी का नाम हो रहा है।

–आईएएनएस

पीएसके/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More