कोडरमा : चुनाव 20 मई को मतदान कर्मियों को किया गया रवाना

 

कोडरमा : कोडरमा लोकसभा सीट के लिए 20 मई को मतदान किए जाएंगे। कल होने वाले मतदान को लेकर सारी प्रशानिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कोडरमा के नवनिर्मित इंजीनियरिंग कॉलेज में मतदान कर्मियों को ईवीएम और मतदान सामग्री के साथ पोलिंग बूथों के लिए रवाना किया जा रहा है ।

कोडरमा के इंजीनियरिंग कॉलेज में कोडरमा विधानसभा क्षेत्र के 429 मतदान केंद्रों के लिए डिस्पैच सेंटर बनाए गए हैं । जहाँ अलग अलग डेस्क बनाए गए हैं ताकि मतदान केंद्र पर रवाना होने से पहले मतदान कर्मी पूरी मतदान की प्रक्रियाओं और मतदान से संबंधित निर्देशो के साथ पोलिंग बूथों पर पहुँचे।

आपको बता दें कि कोडरमा लोकसभा सीट में बगोदर, राजधनबार, बरकट्ठा, गांडेय, जमुआ और कोडरमा विधानसभा के क्षेत्र आते हैं। पूरे कोडरमा लोकसभा में  2552 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ 22 लाख 5000 मतदाता 15 प्रत्याशियों की किस्मत सोमवार ईवीएम में लॉक करेंगे। मतदान को लेकर मतदान कर्मियों में भी खासा  उत्साह देखा जा रहा है। मतदान कर्मी लोकतंत्र के इस महापर्व में अहम जिम्मेदारी निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार भी है। वही उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने बताया कि पूरी व्यवस्थाओं के साथ मतदान कर्मियों को रवाना किया जा रहा है।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More