कांग्रेस ने भाजपा को आलमगीर आलम के इस्तीफे की मांग को अनुचित बताया

 
रांची: भाजपा द्वारा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य के संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम की गिरफ़्तारी के बावजूद इस्तीफे नहीं दिए जाने पर आपत्ति जताने पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति  कहा कि मंत्री पद से इस्तीफा देने का कोई संवैधानिक प्रावधान नहीं है और इससे किसी भी जांच पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।  
 
उन्होंने कहा कि एजेंसी जांच करने के लिए स्वतंत्र है और इस मामले में भाजपा नेताओं को सलाहकार और मार्गदर्शक बनने की आवश्यकता नहीं है।  उन्होंने ने कहा कि यह देश संविधान और कानून से चलता है जिसकी धज्जियां भाजपा पिछले एक दशक से उड़ाते आ रही है लेकिन चुनाव परिणाम  संविधान के साथ खिलवाड़ करने की मंशा रखने वाले लोगों के मुंह पर करारा तमाचा साबित होगा।
 
भाजपा के पॉलिटिकल जिहाद वाले बयान पर उन्होंने ने कहा की वर्तमान आम चुनाव में निश्चित हार की ओर बढ़ चुकी भाजपा धीरे-धीरे अपने वास्तविक रंग में आ रही है और बचे हुए चरणों के चुनाव में धार्मिक उन्माद का रंग भरने का प्रयास कर रही है। भाजपा के नेता मानसिक विकृति का शिकार हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि देश और झारखंड में डबल इंजन की जब भाजपा की सरकार चल रही थी तब उसे ऐसे मामले नजर नहीं आए और झारखंड में अपनी हो रही दुर्गति के बाद उन्हें आदिवासी समुदाय की चिंता सता रही है। 
 
 झारखंड का आदिवासी समुदाय वर्तमान महागठबंधन की झारखंड सरकार में पूरी तरह सुरक्षित है और पूरी तरह से इंडिया गठबंधन के साथ है। भाजपा के कुत्सित मंशा को जब इस समुदाय ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है तब ये आदिवासी- मुस्लिम भाईचारे को तार-तार कर झारखंड में बचे चरणों के चुनाव में अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना चाहते हैं। 
 
भाजपा नेता गिरगिट से भी ज्यादा खतरनाक है जो हर पल रंग बदलते रहते हैं। इनका आदिवासी प्रेम का सबसे बड़ा उदाहरण यह है कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह झारखंड का लगातार दौरा कर रहे हैं लेकिन केंद्र द्वारा लटकाए गए सरना धर्म कोड बिल के बारे में कुछ नहीं बोल रहे हैं। उनकी हताशा का आलम यह है कि चुनाव में जीत हासिल करने के लिए देश को धार्मिक युद्ध का  रणक्षेत्र बनाना चाहते हैं लेकिन जनता खामोश रहकर उनकी करतूतों को देख और सुन रही है।
 
 
लेखक के बारे में

By Anu Singh

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More