‘सुपरस्टार सिंगर 3’ के कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस को देख जान्हवी कपूर रह गईं हैरान

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। ‘सुपरस्टार सिंगर 3’ में कंटेस्टेंट क्षितिज सक्सेना ने ‘तुमसे मिलके दिल का’ गाने पर परफॉर्म किया। उनकी परफॉर्मेंस से खुश बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने कहा कि, उन्हें उनमें इस लेवल की एनर्जी देखकर हैरानी होती है।

बच्चों के सिंगिंग रियलिटी शो के नए एपिसोड का नाम ‘कव्वाली नाइट्स’ है।

जान्हवी अपनी लेटेस्ट फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ का प्रमोशन करने वहां पहुंचीं।

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से आए क्षितिज और मराठी मुलगी सायली ने शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘मैं हूं ना’ के गाने ‘तुमसे मिलके दिल का’ पर जोरदार परफॉर्मेंस दिया।

परफॉर्मेंस को देख जान्हवी ने कहा, “मैं यह देखकर हैरान हूं कि आपमें से हर एक ने कितना बेहतरीन परफॉर्म किया है। मैं क्षितिज के परफॉर्मेंस को देख सरप्राइज हूं, जो शांत रहता है। लेकिन, स्टेज पर दमदार परफॉर्म करता है। आपमें इस लेवल की एनर्जी कहां से आती है। मैं आपकी पावर को देख दंग रह गयी हूं।”

सिंगर ऋचा शर्मा, जो इस कार्यक्रम की स्पेशल गेस्ट भी थीं, ने कहा, “मैं भी उत्तर प्रदेश से हूं, मैं जब छोटी थी, तब पीलीभीत गयी थी। मैं सराहना करती हूं कि कैसे क्षितिज की मां ने उन्हें अपने जुनून को फॉलो करने के लिए प्रेरित किया। मेरा मानना है कि उन्हें देखकर अन्य माता-पिता को भी प्रेरणा मिलेगी, जो उनके बच्चों के भविष्य में मदद करेगी। और क्षितिज, आप चमकते रहो और देश को गौरवान्वित करते रहो।”

‘सुपरस्टार सिंगर 3’ हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे सोनी पर प्रसारित होता है।

–आईएएनएस

पीके/जीकेटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More