चन्नी का एक और वीडियो आया सामने, ताश के बाद भांगड़ा खेलते नजर आए

जालंधर, 18 मई (आईएएनएस)। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में वह भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं।

चुनाव प्रचार के इस दौर में चरणजीत सिंह चन्नी मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे है। चन्नी को जिमखाना क्लब में पंजाबी गायक अमरिंदर गिल के गाने पर भांगड़ा करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में वह चल मेले नू चलिये गाने पर भांगड़ा कर रहे हैं।

यह पहली बार नहीं है जब चन्नी आम लोगों के बीच मस्ती करते हुए देखे गए हैं। इससे पहले भी कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं जिसमें चन्नी को आम जनता के साथ मस्ती करते हुए देखा गया है।

हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह अपने गांव के लोगों के साथ ताश खेल रहे थे। उस वीडियो के सामने आने के बाद विपक्ष के नेताओं ने चन्नी पर जमकर निशाना साधा था।

बता दें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब की चर्चित लोकसभा सीट जालंधर से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी और जालंधर सीट से पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू से है।

–आईएएनएस

पीएसके/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More