आलमगीर आलम तुरंत इस्तीफा दें, इनके अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की जांच हो: प्रतुल शाहदेव

रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आलमगीर आलम को अविलंब इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने ने कहा कि झारखंड में केजरीवाल मॉडल नहीं चलेगा और करोड़ रुपए की बरामदगी से आलमगीर आलम के तार सीधे तौर पर जुड़े होने के सबूत ईडी को मिले हैं। ईडी ने अपने रिमांड में भी इसका उल्लेख किया है।
प्रतुल ने कहा कि आलमगीर आलम के बांग्लादेश में लंबे समय से रह रहे अरबपति भाई जहांगीर आलम के भी चल-अचल संपत्ति और कंपनियों की ईडी जांच करें। प्रतुल ने कहा कि आलमगीर आलम का 90 के दशक में राजनीतिक उदय और उनके भाई जहांगीर आलम का बांग्लादेश इस दौरान शिफ्ट करना और खाक से शीर्ष तक पहुंचने की कहानी की गहन जांच की आवश्यकता है। प्रतुल ने कहा कि जैसे-जैसे आलमगीर आलम का कद बढ़ता गया वैसे ही उनके भाई का वित्तीय साम्राज्य बढ़ता गया। आज वह अरबों रुपयों के मालिक हैं, और राइस, जूट और दवा से जुड़े व्यापार में सम्मिलित हैं।
