डेटिंग की अफवाहों के बीच कुशाल टंडन ने शिवांगी जोशी को खास अंदाज में किया बर्थडे विश

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। डेटिंग की अफवाहों के बीच, एक्टर कुशाल टंडन ने शनिवार को अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड शिवांगी जोशी को खास अंदाज में बर्थडे विश किया और प्यार भरा नोट लिखा।

कुशाल ने इंस्टाग्राम पर ‘बरसातें – मौसम प्यार का’ के को-स्टार के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों को ब्लैक टी-शर्ट और जॉगर्स में देखा जा सकता है।

एक्टर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ”जन्मदिन मुबारक हो गॉर्जियस… आप बहुत दयालु हैं, आप जेंटल हैं, आप बेहद केयरिंग पर्सन हैं, आप फनी भी हैं, आपमें वह सब कुछ है जो एक लड़की में होना चाहिए, और मैं आपको अपने लाइफ में पाकर बहुत खुश हूं। एक साथ कई और बर्थडे की शुभकामनाएं”

बता दें कि आज शिवांगी अपना 26वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं।

कुशाल के पोस्ट पर शिवांगी ने कमेंट सेक्शन में रेड हार्ट इमोजी ड्रॉप किया।

एक फैन ने कमेंट किया, “कुशाल ने ऑफिशियल अनाउसमेंट करके मेरा दिन बना दिया।”

एक अन्य यूजर ने कहा, “केवल एक आदमी ही अपनी पसंदीदा लड़की को इस तरह बर्थडे विश करता है।”

बता दें, शिवांगी को ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ और ‘बेइंतहा’ सहित अन्य प्रोजेक्ट्स के लिए जाना जाता है।

–आईएएनएस

पीके/जीकेटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More