मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद बिभव कुमार की बढ़ेंगी मुश्किलें (लीड-1)

नई दिल्ली, 18 मई (आईएएनएस)। राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट में उनके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं।

एम्स की रिपोर्ट में सामने आया है कि स्वाति मालीवाल को ‘बाएं पैर के थाई’ पर 3×2 सेंटीमीटर के आकार की चोट थी और उनके ‘दाहिनी आंख के नीचे दाहिने गाल’ पर 2×2 सेंटीमीटर आकार की एक और चोट थी।

इस मेडिकल रिपोर्ट में स्वाति मालीवाल के दिए बयान को भी दर्ज किया गया है। इसके मुताबिक 13 मई को सुबह 9:15 बजे दिल्ली के सीएम हाउस में एक ज्ञात व्यक्ति (विभव कुमार-पीए, दिल्ली के सीएम) द्वारा शारीरिक हमला किया गया।

मरीज ने कई बार थप्पड़ मारे जाने की शिकायत की, जिसके बाद उसे धक्का दिया गया। उसका सिर किसी कठोर वस्तु से टकराया। वह फर्श पर गिर गई और उसके बाद उसके पैर, छाती, पेट पर कई बार वार किया गया। जांघों, गर्दन में अकड़न और सिरदर्द की भी शिकायत सामने आयी है।

इस मेडिकल रिपोर्ट में जांच का समय और टाइम भी लिखा है। इसके मुताबिक स्वाति मालीवाल की जांच 16 मई को रात में हुई है। इसके मुताबिक घटना के 3 दिन बाद जांच हुई है।

चोट के निशान मिलने से बिभव कुमार की मुश्किलें और भी बढ़ने वाली हैं। आम आदमी पार्टी के नेता इसे भाजपा की साजिश बता रहे हैं और कह रहे हैं कि पूरे षड्यंत्र के साथ स्वाति मालीवाल को अरविंद केजरीवाल से मिलने सीएम आवास पर भेजा गया था।

–आईएएनएस

पीकेटी/एकेएस

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More