एचईसी के मुद्दे पर मज़दूर नेता भवन सिंह ने भाजपा को घेरा

 

रांची:  एचईसी के मुद्दे पर मज़दूर नेता भवन सिंह ने भाजपा को घेरा है। उन्होंने के कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2014 में प्रभात तारा बयान था की एचईसी को बचाऊंगा। भाजपा के रांची लोकसभा के सांसद एवं प्रत्याशी संजय सेठ का यह बयान की वो एचईसी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, यह निराधार ही नहीं झूठ का पुलिंदा है।

 
 
 6 फरवरी 2023 को भारत सरकार के उद्योग मंत्री महेन्द्र पांडे से संजय सेठ के नेतृत्व में सभी श्रम संगठनो के प्रतिनिधि मिले थे। जिसमें सबसे पहले उद्योग मंत्री ने कहा था की एचईसी को बंद करने के लिए हमारे पास संचिका आई है। लेकिन मैं इसे बंद नहीं करूंगा और बैंक गारंटी एवं जमीन लीज पर देने तथा कैपिटल गेन से 25 करोड़ रुपया दिलाने का प्रयास करूंगा। बंदी पर मैं हस्ताक्षर नहीं करूंगा। उस वक्त तमाम कर्मियों का 12 महीना और 14 का बकाया वेतन था। अभी वह बढ़कर 20 महीना और 22 महीना का हो गया। संजय सेठ अब ये बताएं की एचईसी को बचा रहे थे या डूबा रहे थे। 1000 मजदूर अभी काम पर हैं लेकिन 1600 मजदूर ऐसे हैं जिनका नौकरी समाप्त कर दिया गया है। वे एचईसी मुख्यालय के सामने बैठे हुए हैं। वर्तमान सांसद एक बार भी उनके आंदोलन में सांत्वना देने नहीं गए।
 
 
 
उन्होंने कहा कि संजय सेठ यह बताएं कि उनके राज्यपाल कोश्यारी साहब के चेयरमैनशिप में लगभग 7 हजार सेवा कर्मियों का बकाया एरियर लगभग 170 करोड़ रुपया देने का अनुशंसा कोश्यारी साहब ने किया था। क्या उन्होंने ये 170 करोड़ रुपए दिलवाए या उसे हड़प गए, इसका जवाब दें। डॉ  बीके सारस्वत के नेतृत्व में बनी आधुनिकीकरण के लिए बनी कमेटी के अनुशंसा जिसमें 1100 करोड़ देकर एचईसी का पुनरुद्धार करने का अनुशंसा 2017 18 में किया। संसद में चर्चा भी हुई और पैसा देने का निर्देश हुआ। ऐसे में वर्तमान सरकार द्वारा आज तक आधुनिकीकरण का कदम क्यों नहीं उठाया गया? एचईसी और रांची की जनता से वोट प्राप्त करने के लिए वर्तमान सांसद सफेद झूठ बोल रहे हैं एवं बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी हैं। दरअसल पूरा मामला एचईसी को अपने प्रिय कॉरपोरेट के हाथ सौंपने का है। भाजपा फिर सरकार में आई तो एचईसी का राम नाम सत्य कर देगी।
 
 
लेखक के बारे में

By Anu Singh

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More