चीन में 18 मई को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया जाएगा

बीजिंग, 16 मई (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय परिषद ने वर्ष 1977 में हर साल 18 मई को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के रूप में मनाना निर्धारित किया। इसका उद्देश्य वैश्विक संग्रहालय का स्वस्थ विकास करने के साथ संग्रहालय कार्य में आम लोगों की भागीदारी व ध्यान को आकर्षित करना है।

इस साल के अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस का विषय है शिक्षा और अध्ययन में जुटे संग्रहालय। अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के दिन पूरी दुनिया के तरह-तरह संग्रहालयों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन होता है। चीनी संग्रहालय सोसायटी वर्ष 1983 में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय संघ का सदस्य बना, तब से हर साल अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाता है।

बताया जाता है इस साल चीनी संग्रहालय सोसायटी शैनशी प्रांत के शीआन शहर स्थित शैनशी इतिहास संग्रहालय में मुख्य कार्यक्रम आयोजित करेगा। सिलसिलेवार कार्यक्रम अप्रैल से शुरू हो चुके हैं। अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के दिन शैनशी इतिहास संग्रहालय का छिन और हान राजवंश भवन औपचारिक रूप से खुलेगा। अद्भूत प्रदर्शनियां और अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक संगोष्ठियां भी आयोजित होंगी।

चीन के हर क्षेत्रों के संग्रहालय भी प्रदर्शनी, सांस्कृतिक व्याख्यान, सांस्कृतिक व रचनात्मक उत्पादों की रिलीज़, ऑनलाइन लाइव शो और ऑनलाइन ज्ञान प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम भी आयोजित करेंगे। सब जानते हैं कि संग्रहालय मानव सभ्यता का संरक्षण और विकास करने का महत्वपूर्ण महल है, जो अतीत, वर्तमान और भविष्य को जोड़ने वाला सेतु है।

इस साल के वसंत त्योहार की छुट्टियों के दौरान पूरे चीन में 7 करोड़ 35 लाख 80 हजार से अधिक लोगों ने 6,800 से अधिक संग्रहालयों का दौरा किया, जो पिछले साल की समान अवधि से 98.6 प्रतिशत है। संग्रहालय चीनी लोगों में लोकप्रिय हो रहे हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More