इंडिया गठबंधन अवसरवादी है : शहजाद पूनावाला

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ‘इंडिया गठबंधन’ को अवसरवादी बताया है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन का कन्फ्यूजन खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अब कह रही हैं कि वो इंडिया ब्लॉक को बाहर से समर्थन देंगी।

हालांकि ममता बनर्जी ने यूटर्न लेते हुए अब अंदर से इंडिया गठबंधन को समर्थन देने का ऐलान किया है।

उन्होंने आगे कहा, “इंडिया गठबंधन में झगड़ा ही झगड़ा है और यह एकजुट नहीं है। पीएम पद के उम्मीदवार को लेकर कोई एकमत नहीं है। ममता के बयान पर अधीर रंजन चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर कहा कि दीदी बीजेपी के साथ है।“

उन्होंने कहा, “बंगाल में ये लोग एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते, लेकिन दिल्ली में आकर गले मिलते हैं। केरल में यह लेफ्ट पर ट्रस्ट नहीं करते, लेकिन दिल्ली में इन लोगों को ट्रस्ट हो जाता है।“

शहजाद पूनावाला ने कहा, “स्वार्थ की पूर्ति के लिए इंडिया गठबंधन बना है। यह एक अवसरवादी गठबंधन है। राहुल गांधी का नाम प्रधानमंत्री पद के लिए प्रस्तावित किए जाने के बाद इन्हीं के साथी अब इन पर भरोसा नहीं कर रहे हैं।“

बता दें कि ममता ने पहले कहा था कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो वो बाहर से इसे समर्थन देगी। हालांकि इस बयान पर यूटर्न लेते हुए उन्होंने अब कहा है कि वो इस गठबंधन का हिस्सा हैं और इसे राष्ट्रीय स्तर पर समर्थन देंगी। हालांकि उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि वो इंडिया गठबंधन का हिस्सा रहते हुए बंगाल में कांग्रेस और सीपीएम के खिलाफ लड़ रही हैं। उन्होंने ये भी कहा कि दोनों दलों ने बीजेपी के साथ हाथ मिला लिया है।

–आईएएनएस

एसएचके/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More