56 ईंच के सीने वाला ने कमाल कर दिया: मुख्यमंत्री मोहन यादव

कोडरमा: प्रखंड के पिपचो में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हुंकार भरी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने किया। विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड से नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने का शुरुआत किया जा चुका है ।आने वाले दिनों में झारखंड नक्सली प्रभावित क्षेत्रों में नहीं आएगा। इस दौरान उन्होंने गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में देश विकाश के पथ पर अग्रसर हो चुका है। विकास कोसों दूर- दूर तक नजर आ रहे हैं। आने वाले दिनों में यदि पुनः एक बार फिर से नरेंद्र मोदी सत्ता में पहुंचेंगे तो देश को सर्वोच्च स्थान तक ले जाएंगे। उन्होंने कहा समस्त सरकारी नौकरी में युवाओं को रोजगार देकर देश को आगे ले‌ जा रहे हैं। आज भारत के युवाओं को देश के अन्य क्षेत्रों में भटकने  की आवश्यकता नहीं है। झारखंड में रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।

 

झारखंड के युवा आपस में संबंध बनाना सुनिश्चित कर रहे हैं । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने झारखंड के नौकरिया को बेच देने का काम किया। पूरे झारखंड नक्सलवाद से जुड़ा हुआ है। कोडरमा की धरती से आप सभी लोगों को यह वचन लेना होगा कि आने वाले 20 मई को कमल फूल के प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी को भारी मतों से विजय दिलाना है। उन्होंने कहा कोडरमा की धरती अभ्रख की धरती के नाम से जाना जाता है। यहां खनिजों का भंडार है फिर भी झारखंड प्रदेश के लोग पलायन करने पर मजबूर हैं।

यदि फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश में बनती है और अन्नपूर्णा देवी कोडरमा लोकसभा से चुनाव जीतकर दिल्ली पहुंचती हैं तो प्रत्येक जिले में रोजगार के अवसर खोले जाएंगे। मोदी ने धारा 370 को हटाकर नेक कार्य किया है। यहां के युवाओं को झारखंड में ही रोजगार देने का काम किया जाएगा। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि भारत सरकार केअंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारा है। प्रधानमंत्री देश हित में सोचकर देश के विकास में काम कर रहे हैं। धन को लूटाने का काम नहीं कर रहे हैं। आज चुनाव में पैसे का खेल खेला जा रहा है। लगता है गठबंधन वाले अपना संतुलन खो चुके हैं।

 

गिरिडीह के पेशम में सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा था कि लोग हमें गोली मारने कि बात करते हैं, यह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन सरकार के खाजाना को लूट रही है।सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीण तबके के लोगों को नहीं मिल रहा है। विभिन्न तरह का पेंशन की सुविधा योग्य लाभुकों को नहीं दिया जा रहा है। निश्चित तौर पर झारखंड विकास की ओर अग्रसर होगा।

 

डॉ नीरा यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 400 पार की माला में एक कमल फूल हमारे प्रत्याशी अन्नपूर्णा मैडम का भी रहेगा। अमित यादव, छत्तीसगढ़ की विधायक गोमती सहाय, कोडरमा जिला प्रभारी भैया अभिमन्यु प्रसाद, कोडरमा विधानसभा प्रभारी विनय सिंह, केदार यादव ,नितेश चंद्रवंशी, रमेश सिंह, आदि ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला महामंत्री राजकुमार यादव, शिवेंद्र नारायण सिन्हा ,सुरेश यादव, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, अशोक यादव , रमेश हर्षधर,सच्चिदानंद गांधी, सत्नारायण यादव,,जयप्रकाश राम, कुमकुम देवी, राजेश सिंह,विजय राणा, रामदेव मोदी, नरेंद्र पाल, कविता देवी, मनोज चौधरी, सुधीर सिंह, यमुना यादव, विजय  पंडित, अरुण राना, विजय यादव, धीरज जोशी, प्रदीप पांडेय बासुदेव यादव, ईश्वर मोदी, हरेंद्र यादव, महावीर यादव सहित हजारों समर्थक उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More