गरीबों को थोड़ा राशन देकर भाजपा के लोग चुनावी लाभ लेने पर तुले : मायावती

Mayawati free ration to poor is joke lashed out BJP Congress raised  questions on EVM - मुफ्त राशन देकर गरीबों से मजाक, BJP-कांग्रेस पर जमकर  बरसीं मायावती; ईवीएम पर भी उठाए सवाल,

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को राशन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गरीबों को थोड़ा राशन देकर भाजपा के लोग चुनाव में भुनाने पर तुले हैं।

मायावती ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि देश के लोगों को बढ़ती महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और पिछड़ेपन आदि के अभिशाप से मुक्त करना तो दूर उन्हें रोक पाने में विफलता के कारण गरीबों को थोड़ा राशन देने को भी ‘भाजपा एंड कम्पनी’ के लोग चुनाव में भुनाने पर तुले हैं, जो उचित नहीं है क्योंकि यह मेहरबानी नहीं है।

उन्होंने आगे लिखा कि लोगों को यह थोड़ा मुफ्त राशन भाजपा/सरकार का उपकार नहीं, बल्कि लोगों द्वारा सरकार को दिया गया टैक्स का ही धन है। अतः इसके बदले वोट मांगकर गरीबों का मजाक उड़ाना अशोभनीय। यह बात मैं हर जनसभा में कहती हूं फिर भी भाजपा द्वारा प्रचारित ऐसे फेक वीडियो पर लोग ध्यान न दें।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More