भ्रम, झूठ और भ्रष्टाचार ही कांग्रेस-सपा और इंडी गठबंधन की पहचान : भूपेंद्र सिंह चौधरी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बुधवार को कहा कि भ्रम, झूठ और भ्रष्टाचार ही कांग्रेस-सपा और इंडी गठबंधन की पहचान है।

उन्होंने बुधवार को कहा कि आज कांग्रेस को 10 किलो राशन देने की याद आ रही है, इसका श्रेय भी पीएम मोदी की नीतियों और भाजपा सरकार को जाता है। इन्हें बताना चाहिए 70 साल शासन में रहे, तब गरीबों को मुफ्त राशन देने की बात याद क्यों नहीं आई?

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि लोग भूले नहीं हैं कि कांग्रेस सरकार और इनको समर्थन देने वाली सपा सरकार के समय ही बुंदेलखंड में भुखमरी के कारण कई लोगों ने आत्महत्या की थी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बताना चाहिए कि कांग्रेस सरकार ने जो बुंदेलखंड पैकेज घोषित किया था, उसका क्या हुआ? बुंदेलखंड और पूर्वांचल की तस्वीर पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार में बदली है।

चौधरी ने कहा कि खड़गे शायद भूल गए हैं कि जब केंद्र में कांग्रेस सरकार थी और राज्य में खाद्यान्न घोटाला हुआ था, तब उनको समर्थन देने वाले दल की ही सरकार थी। इंडी गठबंधन गरीब, युवा, महिला और अन्नदाता के विकास के लिए नहीं, बल्कि परिवार के विकास की ही बात करते हैं। पीएम मोदी ने बिना भेदभाव शौचालय, आवास, बिजली कनेक्शन, हर घर जल और किसान सम्मान निधि देने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि ये संविधान की दुहाई देते हैं, जबकि ओबीसी और एससी के हिस्से का आरक्षण इन्होंने धार्मिक आधार पर बांटा है। इसका विरोध स्वयं बाबा साहेब अंबेडकर ने की थी। इन्होंने देश पर इमरजेंसी थोपी, संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए कई बार चुनी हुई राज्य सरकारों को बर्खास्त किया। संविधान में बदलाव कर गरीबों, पिछड़ों और वंचितों का हक मारने का काम कांग्रेस ने ही किया है। कांग्रेस और सपा को आरक्षण और संविधान पर बोलने का हक नहीं है। बाबा साहेब अंबेडकर को इन्होंने चुनाव में हराया, उन्हें क्षण-प्रतिक्षण अपमानित किया। मगर भाजपा के समर्थन से बनी सरकार ने बाबा साहेब को भारत रत्‍2ु2ु3न दिलाया।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More