राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया

गुवाहाटी : राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल के 65वें मैच में बुधवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।गुवाहाटी में इस सीज़न में यह पहला मैच खेला जा रहा है।

राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतने के बाद कहा कि बाद में ओस पड़ने की संभावना बेहद कम है इसलिए वह पहले बल्लेबाज़ी करेंगे। संजू ने कहा कि टीम का माहौल अच्छा है और उनकी टीम हर मैच को एक नए मैच के तौर पर देख रही है। उन्होंने कहा कि कल के नतीजे से उनकी टीम काफ़ी रिलैक्स है क्योंकि अंतिम चार में उनकी टीम प्रवेश कर गई है। जैसा कि तय था बटलर बाहर हैं और उनकी जगह पर टॉम कोहलर को शामिल किया गया है जबकि फेरेरा इंपैक्ट सब के तौर पर खेलते दिखाई दे सकते हैं।

पंजाब के कप्तान सैम करन ने कहा कि उनकी टीम अच्छे नोट के साथ टूर्नामेंट को समाप्त करना चाहती है। करन ने कहा कि एलिस इस सीज़न का अपना पहला मुक़ाबला खेलेंगे।

टीमें :

राजस्थान : यशस्वी जायसवाल, टॉम कोहलर, संजू सैमसन, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, आवेश ख़ान, युजवेंद्र चहल

इंपैक्ट सब : तनुष कोटियन, नांद्रे बर्गर, केशव महाराज, कुलदीप सेन, डोनोवन फेरेरा

पंजाब : प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो, राईली रूसो, शशांक सिंह, जितेश शर्मा, सैम करन, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, नेथन एलिस, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह

इंपैक्ट सब : विद्वत कवेरप्पा, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत भाटिया, ऋषि धवन

 

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More