कोडरमा: शत- प्रतिशत मतदान के लिए अधिवक्ताओं को निभानी होगी अपनी भूमिका

कोडरमा: अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद जिला इकाई कोडरमा की एक बैठक बुधवार को हुई । बैठक की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष आत्मानंद कुमार पांडे ने किया ।  जबकि संचालन परिषद के महासचिव संतोष कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष आत्मानंद कुमार पांडे ने कहा कि  अधिवक्ता परिषद राष्ट्र व अधिवक्ता हित में कार्य करने वाला अधिवक्ताओं का एक  मजबूत संगठन है। जिसका उद्देश्य देश की अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचना है।

उन्होंने कहा कि  आगामी 20 मई को लोकतंत्र का महापर्व है। राष्ट्रहित में शत प्रतिशत मतदान हो इस दिशा में आप सबों को अपनी-अपनी भूमिका तय करनी है। आप सभी अपने-अपने क्षेत्र में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करें ।  जिससे शत -प्रतिशत  मतदान हो सके। वहीं अधिवक्ता परिषद के संरक्षक जगदीश सलूजा व अखिल सिन्हा ने भी अधिवक्ता परिषद के गठन व उद्देश्यों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उपाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने अधिवक्ताओं की भूमिका पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। 

न्याय प्रवाह प्रमुख अरुण कुमार ओझा ने कहा कि अधिवक्ता परिषद देश व राष्ट्र हित में कार्य करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरल सुलभ व सस्ता न्याय  दिलाने के लिए हमेशा तत्पर है।  न्याय केंद्र प्रमुख देवेंद्र कुमार ने अधिक से अधिक अधिवक्ताओं को परिषद से जोड़ने का आह्वान किया।  महिला उपाध्यक्ष रितम कुमारी ने परिषद को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

इसके अलावा कई अन्य पदाधिकारी ने भी अपना वक्तव्य रखा। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गीत से की गई। वहीं समापन राष्ट्रगान से किया गया। मौके पर अधिवक्ता मिथिलेश कुमार, अरुण कुमार मिश्रा, बीनन्त परवीन, रेखा कुमारी, जय गोपाल शर्मा, संजय कुमार लाल,  राजकुमार श्रीवास्तव संगीता कुमारी, सुनील कुमार, अनिल कुमार गुरु, शिवजीत कुमार सिंहा, बसंत कुमार बख्शी, रोहित पांडे, कंचन गोपाल भारती, रूपा हजरा, गौतम कारण, सुधांशु पांडे,  बिरजू पासवान सहित दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More