कोडरमा: 1935 इंग्लैण्ड निर्मित सेब्रोलेट समेत रोवर पेकार्ज ऑस्टिन सरीखे विदेशी कारें सरपट दौड़ती थी शहर की सडकों पर

कोडरमा: 1912 का दशक अकबरपुर नवादा से रोजगार की तलाश में कोडरमा की सरजमीन पर पहुंचे एक शख्स को तनिक भी यह भान तक नहीं था की वो एक दिन पूरे देश में माइका किंग का सिरमौर हासिल कर लेंगे।
जी हां हम बात कर रहे हैं फेमस अभ्रख व्यापारी स्वर्गीय छटू राम भदानी की। उस दौर में उन्होंने जीविका के खातिर नमक बेचने का काम शुरु किया था। उसी दौर में गिरिडीह इलाके से आए एक अन्य सख्स होरिल राम से उनकी मुलाकात होने के साथ दोनों में दोस्ती हुई। साथ थोडी सी पूंजी से दोनों ने माइका का व्यापार शुरु किया।
वो दौर ही यहां माइका का था। दोनों की किस्मत और मेहनत ने रंग लाया और वे काफी सफल हुए। माइका व्यापार के बाद वे दोनों फिर माइका खदान संचालित करने लगे। बाद में 1934- 35 के दशक में इनकी सीएच प्राइवेट लिमिटेड कंपनी काफी आगे बढी।
तब इनकी तकरीबन 120 से 125 माइका खदानें संचालित थी। तिलैया शहर में 3 न के नाम से माइका फैक्ट्री चलती थी जहाँ 10 हजार मजदूर काम करते थे। खदानों में बड़ी संख्या में कामगार कार्यरत थे। उस दौर में इनकी कंपनी द्वारा अमेरिका फ्रांस जर्मनी चाइना अभ्रक भेजती थी। एक्सपोर्ट की खातिर कोलकाता स्थित विवेकानंद रोड 75 ए सहित मुंबई और लंदन में भी व्यापारिक ऑफ़िस था।
स्वर्गीय छटू राम भदानी के पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र भदानी के बेटे 83 वर्षीय व्यापारी प्रभात कुमार भदानी के मुताबिक वो स्वर्णिम काल था। उनके मुताबिक 1941 के दौर में मुरलिया माइन्स दिबोर इलाके में खदान संचालन के खातिर टेलीफोन सिस्टम बहाल कर रखा था। उनके मुताबिक कंपनी ने 1942 में गया कौटन एण्ड जूट मिल स्थापित किया। फिर 1945 में मुंबई और 1946 में गुजरात के हैदराबाद स्थित हिरजी मिल का स्वामित्व प्राप्त किया।
उनके मुताबिक 1938 के दौर में कंपनी द्वारा सीएच हाई स्कूल और 1957 में सीडी गर्ल्स हाई स्कूल स्थापित किया गया। कंपनी के स्वर्णिम काल में विदेशी कारें मंगाई जाती थी। उस दौर में यहां कई अन्य अभ्रक कंपनी भी संचालित थी।
अंग्रेजी हुकूमत की देखरेख में सीए माई नाम की कंपनी थी जिसका मुख्यालय शिवसागर स्थित डोमचांच इलाके में स्थित थी। देश की आजादी के बाद भी माइका व्यापार खूब चला। 1970 से 1975 की अवधि में कमी आयी।
1980 वन संरक्षण अधिनियम केंद्र सरकार ने लागू किया फिर खदानें बंद होने लगी। अब तो यह रोजगार पूरी तरह अस्त हो चुका है। गाहे बगाहे मजदूर कामगार माइका स्क्रेप चुनने कमाने का काम करते हैं जिसपर कई तरह के प्रतिबंध हैं।
