यूपी का 50 हजार का इनामी बदमाश झारखंड के देवघर से गिरफ्तार

देवघर, 14 मई (आईएएनएस)। यूपी का इनामी बदमाश अभिषेक सिंह उर्फ रवि उर्फ राहुल सिंह को झारखंड के देवघर में एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि उस पर यूपी के आजमगढ़, वाराणसी और जौनपुर जिलों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

यूपी पुलिस ने उसके खिलाफ 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। देवघर के एसपी राकेश रंजन को यूपी पुलिस से इनपुट मिला था कि इनामी देवघर के बाबा धाम मंदिर में पूजा करने आया है और किसी होटल में रुका है।

इस सूचना पर एसपी ने एसआईटी गठित की, जिसने देवघर सारवां मोड़ स्थित एक होटल में छापा मारकर अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चार कारतूस बरामद किए गए हैं। यूपी पुलिस को उसकी गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है।

–आईएएनएस

एसएनसी/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More