कोडरमा: इस बार विनोद सिंह की जीत पर कोडरमा लोकसभा इतिहास रचेगा: दीपक विश्वकर्मा

कोडरमा: लगातार जारी है झामुमों नगर अध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा के द्वारा इंडिया गठबन्धन से कॉमरेड विनोद सिंह को भारी मतों से जिताने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाने का सिलसिला। सोमवार को झुमरीतिलैया के झंडा चौक के आस पास सभी लोगों को झण्डे पे तीन तारा सात नम्बर बटन पर झामुमो नगर अध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा ने लोगों को जागरूक किया।
 
उन्होंने कहा कि जिस तराह से कोडरमा लोकसभा का विकास होना चाहिए था वो अभी तक नहीं हुआ है। जनता अब यहां बदलाव के मूड में है। इण्डिया गठबंधन से कॉमरेड विनोद सिंह की जीत कोडरमा लोकसभा का इतिहास रचने जा रहा है। और जब इंडिया गठबंधन से विनोद सिंह की जीत होगी उसी दिन से यहाँ के जो अफसर जनता का काम नहीं करते ।
 
सुचारू रूप से सफ्लाई पानी नहीं आता है बिजली ठीक से नहीं आता है। सभी का विकास होगा। सभी के घरों में नगर पर्षद के द्वारा कूड़ा उठाया जायगा और जो नगर पर्षद के कर्मचारियों के द्वारा लोगों को परेशान किया जाता है उसको ठीक किया जायेगा । इस लिए मैं सभी से अपील करता हूँ कि इस बार चूकना नहीं है भारी मतों से झण्डे पर तीन तारा सात नम्बर बटन को दबाना है और कॉमरेड विनोद सिंह को भारी मतों से विजयी बनाना है ।
लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More