प्रारंभिक मतदान में सिंहभूम वोटिंग में आगे लोहरदगा पीछे

रांची : सोमवार सुबह 9 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सिंहभूम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र लोकतंत्र के इम्तिहान में पहले स्थान पर रहा।
झारखंड में पहले 2 घंटे में यानी 9 बजे तक 11.78% वोटिंग हुई है. सिंहभूम में 12.67%, खूंटी में 12.20, पलामू में 11.47% और लोहरदगा में 10.97% मतदान हुआ है. लोहरदगा लोस क्षेत्र में रांची जिला अंतर्गत आने वाले मांडर में सुबह 9 बजे तक 10.78 प्रतिशत मतदान हुआ है. खूंटी लोस क्षेत्र में रांची जिला अंतर्गत आने वाले 58-तमाड़ में का मतदान प्रतिशत 11.25 है.
चार लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 64,58,036 जिनमें पुरुष मतदाता 32,38,955, महिला मतदाता 32,19,039, फर्स्ट टाइम वोटर – 2,48,767 एवं 100 से ज्यादा उम्र वाले वोटर 481 हैं। पोलिंग स्टेशन – 7595 पर मतदान कर्मी – 30380 चुनाव कार्य में डटे हैं।
