तेज प्रताप यादव और राजद समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट

पटना : बिहार की पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से महागठबंधन उम्मीदवार मीसा भारती ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद तेज प्रताप यादव और राजद समर्थकों के बीच झड़प हुई है।

मिल रही जानकारी के अनुसार मीसा भारती के नामांकन के बाद श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में एक सभा का आयोजन किया गया था। इस दौरान तेज प्रताप यादव और राजद समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट हुई है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि मंच से मीसा भारती लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रही थीं। इसी बीच तेज प्रताप पार्टी के एक कार्यकर्ता को धक्का देते हैं। इसके बाद मीसा भारती अपने भाई तेज प्रताप यादव को संभालती हैं, मंच पर इस दौरान राबड़ी देवी भी मौजूद थीं।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More