बाहर निकलकर करें मतदान, 4 जून को बनेगी ‘इंडिया’ की सरकार: राहुल गांधी

 

नई दिल्ली : देश के अलग-अलग राज्यों में सोमवार सुबह 96 लोकसभा सीटों पर चौथे चरण का मतदान शुरू हो चुका है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोगों से वोट डालने की अपील की है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र में 4 जून को ‘इंडिया’ ब्लॉक की सरकार बनने जा रही है।

राहुल ने कहा कि आज चौथे चरण का मतदान है, पहले तीन चरणों में ही यह बात स्पष्ट हो चुकी है कि 4 जून को ‘इंडिया’ की सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए मतदाताओं से कहा, याद रखिए, आपके एक वोट से सिर्फ आपके लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा ही नहीं होगी, पूरे परिवार की तकदीर बदल जाएगी।

इस दौरान उन्होंने अपने चुनावी वादे याद दिलाते हुए कहा कि एक वोट से युवाओं के लिए एक साल में एक लाख रुपये की पहली नौकरी पक्की। एक वोट से गरीब महिलाओं के बैंक खाते में एक लाख रुपए सालाना। इसलिए बड़ी संख्या में बाहर निकलकर वोट डालिए और बता दीजिए कि देश अब अपने मुद्दों पर वोट करेगा – भटकेगा नहीं।

आम चुनाव 2024 के तीसरे चरण तक, 20 राज्यों/केंद्र-शासित प्रदेशों के 283 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान संपन्न हो चुका है। मतदान कुल सात चरणों में होना है। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की 96 सीटों पर 1,717 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More