टीवी एक्ट्रेस पवित्रा जयराम की कार दुर्घटना में मौत

मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। तेलुगु टेलीविजन सीरीज ‘त्रिनयनी’ में तिलोत्तमा की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री पवित्रा जयराम की रविवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

आंध्र प्रदेश के मेहबूबनगर के पास एक भीषण कार दुर्घटना में अभिनेत्री की मौके पर ही मौत हो गई।

कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसी बीच हैदराबाद से वानापर्थी आ रही एक बस कार के दाहिने हिस्से से टकरा गई। यह हादसा कर्नाटक के मांड्या जिले के हनाकेरे लौटते समय हुआ।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में पवित्रा की चचेरी बहन अपेक्षा, ड्राइवर श्रीकांत और अभिनेता चंद्रकांत गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस हादसे ने मनोरंजन इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। इंडस्ट्री के कई लोगों ने उनके निधन पर दुख जताया है।

–आईएएनएस

एफजेड/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More