पहले चार महीनों में चीन के आरएमबी ऋण में 101 खरब 90 अरब युआन की वृद्धि

बीजिंग, 12 मई (आईएएनएस)। चीनी जन बैंक से जारी वित्तीय आंकड़ों के अनुसार पहले चार महीनों में चीन के आरएमबी ऋण में 101 खरब 90 अरब युआन की वृद्धि हुई।

चीनी जन बैंक के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल के अंत तक चीन में आरएमबी ऋण की शेष राशि 2,477 खरब 80 अरब युआन रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 9.6 प्रतिशत की वृद्धि रही।

धन आपूर्ति से देखा जाए, तो अप्रैल के अंत में व्यापक धन का संतुलन (एम2) 3011 खरब 90 अरब युआन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 7.2 प्रतिशत ज्यादा है।

संकीर्ण मुद्रा (एम1) का संतुलन 660 खरब 10 अरब युआन रहा, जिसमें पिछले वर्ष की समान अवधि से 1.4 फीसदी की कमी दर्ज की गई। इसके अलावा, पहले चार महीनों में चीन की आरएमबी जमा में 73 खरब 20 अरब युआन की वृद्धि हुई, जिसमें से घरेलू जमा में 67 खरब 10 अरब युआन का इजाफा हुआ।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More