राम मंदिर के फैसले को पलटने वाले खुलासे पर राजू दास का राहुल गांधी पर हमला

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस से निष्कासित आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बीते दिनों खुलासा किया था कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार आने पर राहुल गांधी राम मंदिर निर्माण के फैसले को पलट देंगे। उन्होंने दावा किया था कि राहुल ने खुद अपने एक करीबी को यह आश्वासन दिया है।

बता दें कि आचार्य प्रमोद कृष्णम के इस खुलासे के बाद भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गई है।

अब इस पर हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी राजू दास ने बयान जारी कर राहुल गांधी को घेरा है।

उन्होंने आचार्य प्रमोद कृष्णम के बयान का जिक्र करते हुए कहा, “उन्होंने बिल्कुल सही कहा है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो राम मंदिर निर्माण के फैसले को पलटकर मस्जिद निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा।“

राजू दास ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट द्वारा राम मंदिर के पक्ष में फैसला सुनाए जाने के बाद कांग्रेस ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी। कांग्रेस हमेशा से राम मंदिर निर्माण के खिलाफ रही है। अगर कांग्रेस चाहती तो राम मंदिर कब का बन चुका होता।“

उन्होंने आगे कहा, “राम मंदिर और धारा 370 का विषय पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के पास ही था, लेकिन इन्होंने कभी दृढ़ इच्छाशक्ति नहीं दिखाई, इसलिए यह विषय काफी दिनों तक लटका रहा, लेकिन मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं, जिनकी बदौलत राम मंदिर का निर्माण हो सका, लेकिन आप राहुल गांधी की मानसिकता देखिए। इन्होंने सत्ता में आने पर राम मंदिर निर्माण के फैसले को पलटने की बात कही है। अब जनता को फैसला करना है कि उन्हें किसके पक्ष में रहना है।“

–आईएएनएस

एसएचके/एकेजे

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More