झारखण्ड मुक्ति मोर्चा पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा पार्टी से निलंबित

राँची: झारखण्ड मुक्ति मोर्चा महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने गठबंधन धर्म के विपरीत कार्य करने के कारण गिरिडीह से पार्टी के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा को पार्टी से निकल दिया।
निलंबन पत्र में यह लिखा है की “वर्तमान लोकसभा आम चुनाव 2024 में आपके द्वारा 05, कोडरमा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन कर गठबंधन धर्म के विपरीत कार्य किया गया है। गिरिडीह जिला समिति के पत्र (पत्रांक संख्या DC/GRD/JMM 635 (24-25) दिनांक 06.05.2024) के माध्यम से प्राप्त अनुशंसा के आलोक में माननीय अध्यक्ष, केन्द्रीय समिति श्री शिबू सोरेन जी के निर्देशानुसार आपको पार्टी के सभी पदों से पदमुक्त (यदि किसी पद पर हों) करते हुए पार्टी की सदस्यता से निलंबित किया जाता है।”
इससे पहले पार्टी ने इसी कारण से विधायक चमरा लिंडा को निलंबित और बसंत लोंगा को किया था।
