सतत विकास एजेंडे के लिए वैश्विक सहयोग बढ़ाएं : चीन

 

बीजिंग : संयुक्त राष्ट्र संघ स्थित स्थायी चीनी प्रतिनिधि फू छोंग ने वर्तमान वैश्विक संकट में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और बहुपक्षवाद की अहम भूमिका पर ज़ोर दिया। उन्होंने अनवरत विकास के लक्ष्य पर चीन के दृढ़ वचन को भी दोहराया।

संयुक्त राष्ट्र प्रणाली-चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो (सीआईआईई) और होंगछ्याओ अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच के लिए परामर्श संगोष्ठी का उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ।

इस मौके पर फू छोंग ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास एजेंडा 2030 के कार्यान्वयन की प्रगति अपेक्षा से बहुत कम है। दुनिया के सभी देश साझे भविष्य वाली एक नाव पर सवार हैं। हमें एकजुट होकर बहुपक्षवाद पर कायम रहते हुए “वैश्विक दक्षिण” देशों को विकास की क्षमता बढ़ाने के लिए समर्थन करना होगा।

फू छोंग ने दोहराया कि चीन हमेशा नवाचार, समन्वय, हरित, खुलेपन और साझाकरण की नई विकास अवधारणा का पालन करता है। चीन दुनिया में एकमात्र देश है, जो विशेष रूप से अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो का आयोजन करता है।

सीआईआईई के जरिए कई विकासशील देशों के उत्पाद शून्य टैरिफ के साथ चीनी बाजार में प्रवेश हुए। इससे निवेश और व्यवसाय का विकास बढ़ाया गया और जन जीवन में सुधार आया। यह सतत विकास एजेंडा 2030 साकार करने के लिए लाभदायक है।

 

 

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More