श्योपुर में मां की हत्या कर शव को दीवार में चुनवाया

 

श्योपुर : मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक बेटे ने संपत्ति के लालच में अपनी विधवा मां की हत्या कर दी और शव को दीवार में चुनवा दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के एक युवक ने छह मई को अपनी मां के लापता होने की शिकायत कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच की और शिकायतकर्ता बेटे से ही पूछताछ की तो मामला खुल गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी दीपक से बुधवार की रात शक के आधार पर पूछताछ की गई। शुरू में वह पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने मां की हत्या की बात स्वीकार की।

मां के साथ उसने दरिंदगी क्यों की, इस बात का भी खुलासा हो गया है। उसने जायदाद के लालच में मां की हत्या की और उसके बाद शव को दीवार में चुनवा दिया।

बेटे ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस शव को बरामद करने की कोशिश में लगी है।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More